सेगांव। देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी की पावन नगरी में श्रावण मास के अवसर पर लोनारा रोड़ स्थित दशोरा नागर समाज धर्मशाला में नव दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से बैंड बाजे के साथ बग्गी पर कथावाचक पंडित ओमप्रकाश शर्मा मानपुर वालो को विराजित कर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुँची। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
दिनांक 28 जुलाई से 5 अगस्त प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित ओमप्रकाश शर्मा (मानपुर वालो) के श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजनकर्ता गुप्ता,मंडलोई परिवार द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा का रसपान करने की अपील की गई।