नीमच। मध्यप्रदेश में कई बसें अनफिट व यात्रियों की जान जोखिम में डालकर फोरलेन पर दौड़ रही है। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जब भी एमपी में कोई बड़ा बस हादसा होता है तो परिवहन विभाग या प्रशासन जागता है।
ऐसी ही एक बड़ी लापरवाही इंदौर से नीमच के लिए चलने वाली चार्टर्ड बस से साामने आई है। यहां यात्रियों की जान उस वक्त सांसत में आ गई। जब चलती बस का टायर निकल गया, ये देख यात्रियों में हड़कप मच गया। चार्टर्ड बस चालक की कलाकारी यहां से देखने को मिली की टायर को तार से बांधा गया। लेकिन फिर आगे जाकर निकल गया। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। किसी ने एक ना सुनी जब यात्रियों को लगा की इसमें सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है तो प्रायवेट टैक्सी कर नीमच-मंदसौर के यात्री अपने अपने जिले पहुंचे, जिसके बाद नीमच पहुंचे यात्रियों ने व उनके परिजनों ने चार्टर्ड बस के दफ्तर पर जमकर हंगामा किया।