BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 5:09 pm
KHABAR : विधायक से मिले चार प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाले गणपति नगर के रहवासी, बापू ने मौके से ही दिए अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चार प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाले गणपति नगर के गणेश गार्डन के सामने तिराहे पर एकत्रित हो रहे बारिश के पानी से बने तालाब के पानी की निकासी एवम क्षेत्र में व्याप्त कीचड़ से निजात दिलाने हेतु क्षेत्रवासी रविवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार से मिले व उनको ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से निदान के बारे में चर्चा की। रहवासियों ने गणपति नगर क्षेत्र के वीडियो भी विधायक परिहार को दिखाए।
इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने रहवासियों को विस्तार से सुना और मौके से ही सीएमओ को फोन पर निर्देश देते हुए समस्या निदान करवाने की बात कही। उन्होंने सीएमओ से कहा कि बारिश के पानी की निकासी करवाकर क्षेत्र में चूरी डलवाकर रहवासियों को कीचड़ की परेशानी से निजात दिलाए। वहीं रहवासियों की सीसी रोड की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया। विधायक दिलीप सिंह परिहार की कार्यप्रणाली को देख रहवासियों ने उनकी सराहना की। इस अवसर पर योगेश जैन, मनीष चांदना, कमल चौधरी,सोहन सिंह परमार, अमित सोनी, नरेंद्र शर्मा,नोनू शर्मा, श्याम केमलीया, अजय हाड़ा, मिक्की भैया आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE