BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 5:27 pm
KHABAR : खेत खलिहानों एवं घरों में बनाई चुरमा बांटी, ईष्ट देवी-देवताओं व पूर्वजों को लगाया भोग, इंद्र देव का पूजन कर मनाई उज्जैनी, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। अंचल में झमाझम बारिश हेतु इन्द्र देव को प्रसन्न करने, पशुओं में महामारी, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा,देश एवं अंचल की सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए  रविवार को चीताखेडा ग्रामवासियों द्वारा खेडादेवत पूजा कर उज्जैयिनी मनाई गई। ग्रामवासियों द्वारा गांव के कुछ ने अपने ही घरों में तो कई लोगों ने बाहर खेत खलिहानों पर पहुंच कर  चुरमा-बाटी बनाकर ईष्ट देवता एवं पारिवारिक पुर्वजों को भोग लगाकर सभी अपने- अपने ईष्ट देवी देवताओं का सुमिरन किया।

वर्तमान में खरीफ की फसलें सोयाबीन , मक्का, मुंगफली, उड़द सहित सभी  फसले पूरे यौवन पर है।इस समय झमाझम बारिश की शक्त आवश्यकता है।रिमझिम बरसात हुई है जो वर्तमान में फिलहाल बहुत ही कम है, अभी कुएं, नदी, तालाब खाली पड़े हुए हैं। क्षेत्र में प्रर्याप्त एवं झमाझम बारिश,देश में अमन चौन, गांव की सुख-समृद्धि, पशुओं में महामारी से बचाव हेतु गांव से बाहर पशुओं को निकाला गया। गांव में विराजमान देवी देवताओं के पुजारियों द्वारा  शनिवार-रविवार की रात्रि को मंदिरों में रात्रि जागरण कर हवन पूजन किया गया। तथा रविवार को अल सुबह 4बजे से ही बस स्टैंड पर पशुओं की  महामारी  बीमारी से सुरक्षा हेतु सुरक्षा वंधन वार बांधी गई और वहां मंदिरों में हवन पूजन से अभिमंत्रित जल से पशुओं पर नीम की पत्तियों से छिडकाव  कर टोटका किया गया ।तथा दोपहर बाद गांव के सीतलामाता मंदिर पर इन्द्र हवन पूजन किया गया। धर्म प्रेमी नाथूलाल बंजारा, हुकमीचंद जावरिया, कन्हैयालाल माली, मोहन लाल भील,छगन लाल साल्वी, शांतिलाल माली, चंपालाल माली,गोतम लाल (काका) सहित कई वरिष्ठ जनों ने ढोल ढमाको के साथ गांव के सभी देवी-देवताओं को सिंदूर,पन्नी पाटा का चोला चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया,और गांव हेमाडा पर गांव महामारी बीमारी को रोकने हेतु सुरक्षा (कार) डोर बांधकर पशुपालकों ने जल का छिड़काव करवाने का टोटका किया। गांव के  कुछ धर्म प्रेमी होटल व्यवसाईयों ने स्वैच्छिक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE