झाबुआ। बामनिया में युवा महादेव मित्र मंडल भोले के भक्त लगे भगवान शिव को मनाने में बोल बम के जयकारों के साथ 29 जुलाई सोमवार को क्षेत्र की पवित्र माही नदी पर बामनिया से सुबह 6रू 30 बजे डेमो से भेरूगढ़ पंहुचेगे, भेरूगढ़ माही नदी से गंगाजल भरकर राम मंदिर बामनिया पहुंचेंगे जहां पहुंचकर भगवान देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया जायेगा, जिसमे सभी कावड़ यात्रियों के लिए रास्ते में अल्पाहार की व्यवस्था नारेला में रखी गई है यह कावड़ यात्रा 12 किलोमीटर की रहेगी जो एक दिवसीय है कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाे से गुजरेगी जहा कोई फूल बरसा कर तो कोई फलाहार की व्यवस्था कर रहे हैं। कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा की तैयारी पिछले 10 से 15 दिनों से चल रही जिसमे सभी कावड़ियों को अपने साथ 2 लौटा और एक दंड साथ लाना होगा।
नगर के इन मुख्य मार्गाे से निकलेगी कावड़ यात्रा-
कावड़ यात्रा नगर में सबसे पहले कावड़ यात्रा भेरूगढ़ (माही नदी) से प्रारंभ हो कर सेमलिया, नारेला होते हुए बामनिया नगर में प्रवेश करेगी जो नगर में रेलवे फाटक से रतलाम रोड, चौकीदार फलिया, नारेला रोड़, पेटलावद रोड से होते हुए अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी जहां देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा, इस दौरान नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।