BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 12:13 pm
BIG NEWS : समाज उत्थान को लेकर कदम उठाने होंगे नहीं तो आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी - जसराज मेहता, भादवा माता समाज की धर्मशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम मे हुए शामिल, पढे़ मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। मालवा से लेकर मेवाड़ तक समाज के केंद्र बिंदु रहे आवरी माता एवं भादवा माता में धर्मशाला के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन अब छात्रावास एवं समाज उत्थान को लेकर कदम उठाने होंगे अगले चरण में पहली प्राथमिकता में यह कार्य किए जाएंगे, उक्त बात अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने भादवा माता में नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज धर्मशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में शामिल हुए समाज जनों  को उद्बोधन के दौरान कही उन्होंने कहा कि मालवा और मेवाड़ में समाज का केंद्र बिंदु आवरी माता एवं भादवा माता में वर्षों से जो धर्मशाला उत्थान को लेकर चर्चाएं होती थी अब उन पर विराम लग गया है। धर्मशाला का कार्य पूर्ण हो गए हैं अब हमें छात्रावास की ओर कदम बढ़ाने हैं। नीमच, उदयपुर व चित्तौड़ जैसे प्रमुख केंद्रों पर छात्रावास बने यह प्राथमिकता रहेगी इसके साथ ही हमें अगले चरण में समाज उत्थान को लेकर भी कदम उठाने होंगे। जसराज मेहता ने कहा कि आज जिस तरह से समाज में अपराध बढ़ रहे हैं परिवार विखंडित हो रहे हैं उसके बारे में योजना बनानी होगी मालवा से लेकर मेवाड़ तक समाज के जो प्रमुख केंद्र रहे हैं। पुराने समय में जो चोखले हुआ करते थे उन्हें वापस हमें चालू करना होगा और 10-15 गांव के केंद्र पर उन समस्याओं का निपटारा करना होगा अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। जसराज मेहता ने आगे यह भी कहा कि समाज का इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है। समाज के प्रत्येक गांव के लोग सदस्यता अभियान से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी दशरथ मेनारिया, बंसीलाल मेनारिया, भगवती लाल मेनारिया, नारायण मेनारिया ,अंबालाल  मेनारिया, शिव प्रसाद जोशी इंदौर, सोहनलाल मेनारिया, मध्य प्रदेश जॉन के प्रकाश नागदा, डंबर लाल नागदा, जुगल नागदा, रमेश नागदा, जगदीश नागदा, खानखेड़ी बाबूलाल नागदा, लक्ष्मी नारायण नागदा, विपिन नागदा, विष्णु नागदा, मनासा ,राजू नागदा, कानाखेड़ा, श्यामलाल नागदा लाल नागदा, रामप्रसाद नागदा, कानाखेड़ा सांवरा नागदा, मोरका सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल थे। इस दौरान विभिन्न गांव से आए समाज जनों ने एक-एक पौधा धर्मशाला परिसर में लगाया कार्यक्रम का सफल संचालन ईश्वर नागदा अलहेड ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE