मंदासौर। सावन का दूसरा सोमवार शिवमय हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से कई कांवड़ यात्रा मन्दसौर में भगवान पशुपति नाथ मंदिर पहुंची। भक्तों ने बाबा पशुपति नाथ के दर्शन किए। जिले के पिपलियामंडी के टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से प्रतिवर्ष दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पदयात्रा कर पशुपति नाथ पहुंचते है।
आज यानी सोमवार को सावन के दूसरे सोमवार को पिपलियामंडी टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से सुबह कांवड़ यात्रा शुरू हुई जो दोपहर में मन्दसौर पहुंची। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए। बैंड बाजों और डीजे की धुन पर पदयात्री भक्ति गीतों की थिरजते हुए पहुंचे। कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
वही पशुपति नाथ मंदिर के निकट सभी कांवड़ यात्रियों का भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। इसके साथ भी बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से भी पदयात्री भगवान पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच शिव भक्ति में भक्त नाचते झूमते मंदिर पहुंचे और बाबा पशुपति नाथ के दर्शन किए।