BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 4:52 pm
BIG NEWS : नगर भ्रमण पर निकले महाकाल, चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन दे रहे बाबा, सवारी में पहली बार पुलिस बैंड शामिल, बैगा समुदाय की आदिवासियों की टोली कर रही नृत्य, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आज सावन का दूसरा सोमवार है। उज्जैन में शाम 4 बजे से भगवान महाकाल की सवारी निकलना शुरू हो गई। पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्नी समेत सभामंडप में सवारी का पूजन किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजमान भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया। इसके बाद पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले हैं।


सवारी में पहली बार 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड भी शामिल है। डिंडौरी से बैगा समुदाय के आदिवासियों की टोली भी नृत्य कर रही है। पहली सवारी में भगदड़ की स्थिति बनने के बाद कलेक्टर नीरज सिंह ने इस बार सवारी में डीजे पर बैन लगा दिया है।


इससे पहले, रविवार देर रात 1 बजे से ही भक्त महाकाल के दर्शन के लिए कतार में लगना शुरू हो गए थे। रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का अर्धनारीश्वर स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह करीब 9 बजे बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भस्म आरती में क्रिकेटर उमेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने भी दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।


दोपहर 2 बजे तक करीब ढाई लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए।


सावन के पहले सोमवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे, आज भी ऐसी ही संभावना है। रात 10.30 बजे तक दर्शनों का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE