महाकालेश्वर मंदिर में दिल्ली के भक्त हरीश शर्मा ने भगवान को जल अर्पण के लिए 11 चांदी के लोटे (गंगाली) भेंट किए। इन लोटों का कुल वजन 4 किलो से अधिक है, और वर्तमान में इनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि यह दान सोमवार को किया गया, प्रेरणा देने वाले मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा और रूपम शर्मा थे।
दान प्राप्ति पर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने दानदाता को रसीद प्रदान की और नंदी हॉल में भक्त परिवार को भगवान महाकाल का प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। श्रावण मास के दौरान देशभर से भक्त विभिन्न प्रकार के दान, जैसे चांदी और सोने के पात्र, मुकुट, छत्र, और नगद राशि, भगवान महाकाल को अर्पित कर रहे हैं।