BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 6:42 pm
BIG NEWS : घर से स्कूल की बोलकर निकला 15 वर्षीय बालक, दोपहर बाद नही पहुंचा स्कूल हाड़ी पिपलिया के समीप तालाब में मिला शव, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सोमवार देर शाम ग्राम हाड़ी पिपलिया के समीप बने तालाब में एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।उक्त बालक घर से सुबह परिजनो द्वारा दिलाई गई स्कूल की नई ड्रेस पहनकर स्कूल जाने की बोलकर निकला था ।दोपहर की छुट्टी में 2 बजे बाद जब बालक स्कूल नहीं पहुंचा इस और स्कूल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया ।कुछ ही देर बाद देर शाम जब तालाब के पानी में उक्त बालक का शव पानी पर तैरता लोगो को दिखाई दिया तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।


मिली जानकारी अनुसार नया मालाहेड़ा निवासी अभिषेक उर्फ रोहित पिता मुरली मेघवाल उम्र 15 वर्ष जो कक्षा 6 टी का छात्र है।सोमवार सुबह घर से स्कूल की नई ड्रेस पहनकर हाड़ी पिपलिया के शासकीय स्कूल में पढ़ने के लिए निकला ।दोपहर बाद स्कूल से कुछ दूरी पर बने तालाब में उक्त बालक का शव मिलने पर परिजन और मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची । ग्रामीणों की मदद से बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल में भिजवाए जहां पर उक्त बालक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE