BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 10:24 am
KHABAR :  रामझर महादेव मंदिर पर उमड़ी आस्था की भीड़, दिन भर हर -हर महादेव ,बम बम भोले मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे शिवालय, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। अंचल में इन दिनों सावन माह के तहत शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान नियमित रूप से जारी है। भगवान शिव को नियमित अभिषेक किया जाकर अनुष्ठान हो रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को अल सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा  व्रत रखकर महादेव की उपासना के साथ पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ सुख समृद्धि के लिए जल एवं दुग्धाभिषेक किया गया है,वहीं सावन सोमवार को भी पूरे दिन अभिषेक और अनुष्ठान का दौर चलता रहा।


चीताखेड़ा क्षेत्र के जीरन मार्ग पर दलपतपुरा के पास झील में स्थित अतिप्राचीन रामझर महादेव,हरवार -पिपलिया जागीर के बीच अरावली की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में विराजमान आशुतोष देवों के देव जलेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।चीताखेड़ा -कराडिया महाराज के बीच झील में स्थित 11वीं शताब्दी का भूतेश्वर महादेव का शिवभक्तों द्वारा आकर्षक श्रंगार किया गया। सभी श्रद्धालुओं द्वारा  मंत्रोच्चार व ओम् नमः शिवाय के साथ शिवालयों में  भगवान शिव को जल,दुध,दही,गई, शक्कर,शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से दिव्य श्रंगार किया जाकर भांग -धतूरा, बिल्वपत्र अर्पित कर जल,दुग्ध से अभिषेक, रुद्राभिषेक की स्वरलहरियां गुंजायमान के साथ कर सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।चीताखेड़ा गांव में माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर, महाकाल मंदिर, नीलकंठ महादेव, सिद्धेश्वर महादेव बड़ी होली चौक, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर इंदिरा आवास कालोनी, राजीव कालोनी सहित कई शिव मंदिरों में व घरों में बिल्वपत्र,दुग्ध, पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान कर धर्म लाभ लिया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE