नीमच। हज यात्रा पर गए हाजियों के आने पर वक्फ कमेटी जिला नीमच के द्वारा कार्यालय पर हाजी गुलाम यजदानी खान साहब ओर हाजी अनवर खान साहब का माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान वक्फ कमेटी नीमच जिलाध्यक्ष फिरोज पठान ने हज यात्रा करके वापस अपने नीमच शहर आए हाजियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, हनीफ पठान, हाजी समद, अशफाक मुल्तानी, मंसूर खान, आफताब मुल्तानी, डॉ. आसिफ आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी वक्फ कमेटी नीमच जिला मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।