BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 12:39 pm
KHABAR : सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर का वार्षिक मिलन समारोह, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में सम्मान, गेम्स सहित कई कार्यक्रम हुए, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव में सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर का वार्षिक गेट-टू-गेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेलजोल एवं वरिष्ठजन के संबोधन के साथ ही विभिन्न गेम्स भी खेले गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में जौरा विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक पं. पंकज उपाध्याय, समाज के नवनियुक्त महंत हरि ओम राजोरिया, भागवत आचार्य अर्चना दुबे एवं पं. राकेश पाराशर का समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. प्रकाश पचौरी ने फूलमाला, शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अवध किशोर शर्मा ने अध्यक्षता की।


इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष पं प्रकाश पचौरी, डॉ. केदार पचौरी, पं. मनीष शर्मा पटेल, पं. प्रभाशंकर शर्मा, पं. जगदीश पचौरी, पं. पूरण शर्मा, शैलेंद्र पचौरी, पं. जितेंद्र पचौरी, पं. नरेंद्र तिवारी, पं. बलबीर शरण मुढोतिया एडवोकेट, पं. राधेश्याम शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा देवास, पं. इंद्रदमन बिरथरे, पं. कैलाश दुबे एवं पं. मदन मुढ़ोतिया विशेष रूप से उपस्थित थे।


कई प्रतियोगिताएं हुईं, इनाम भी बंटे
कार्यक्रम में बलून प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रथम अंजू बिरथरे, द्वितीय श्रद्धा राजोरिया रहीं। चेयर रेस, तंबोला प्रतियोगिता में भी बच्चों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इनाम जीते। उदयपुर से प्रकाशित पुस्तिका सनाढ्य सरिता का मातृशक्ति ने विमोचन किया। पूरे कार्यक्रम में पं. चकोर चतुर्वेदी ने शानदार चुटकुले, कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र दुबे भौरासला वाले के निधन पर सभी समाजजन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. योगेश पंचोली ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE