पिपलिया मंडी। विश्व प्रसिद्ध संस्था बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण संस्था के वरिष्ठ संत अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री स्वामी विवेकसागर जी आगामी 31 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर पिपलिया मंडी पधार रहे है। आयोजन समिति के राकेश भाई पटेल एवं हर्निस भाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री स्वामी विवेकसागर जी 31जुलाई बुधवार को दोपहर सड़क मार्ग से पिपलिया मंडी पहुँचेंगे।
स्वामी जी की स्थिरता दोपहर १२ से २ तथा सायं ४ से ६ बजे तक राकेश भाई पटेल के निवास पर रहेगी। जहां वह धर्मावलम्बियों व समाज के श्रस्थिजनों से मुलाक़ात करेंगे।
सायं 8 से 10 बजे तक आयोजित पवित्र चतुर्मास ज्ञानयज्ञ “संत समागम“ में अपने प्रवचनों में श्रीमद् भागवत् के महत्वपूर्ण संदेशों की विद्वतापूर्ण, मनोरंजक एवं गहन व्याख्या करेंगे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री स्वामी विवेकसागर जी महाराज ने 62 वर्ष पूर्व मुंबई से टैक्सटाइल्स इंजीनियर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद ही संत श्री योगी जी महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी। दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने देवभाषा संस्कृत में भारतीय सनातन शास्त्रों जैसे उपनिषद, श्रीमद् भागवत्, रामायण, महाभारत जैसे आदि शास्त्रों का गहन अध्ययन किया। आपने 1973 में पी एच डी किया और तीन वर्ष पूर्व उन्हें सोमनाथ संस्कृत यूनिवर्सिटी ने डी-लीट की उपाधि प्रदान मिली हे। श्री स्वामी विवेकसागर जी ने 30 से भी अधिक धार्मिक पुस्तकें लिखी है। तथा आप 86 वर्ष की आयु में भी देश विदेश में निरन्तर विचरण कर धर्म का प्रसार करते है आप ने अभी तक 55 देशों की यात्रा कर विभिन्न धार्मिक ग्रंथों पर व्याख्यान दिए है। आयोजन समिति ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 31 जुलाई को आयोजित संत समागम कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेवे।
उल्लेखनीय हे कि पिपलिया वासियों को यह सौभाग्य स्वामीनारायण जी के परम भक्त राकेश भाई पटेल और हर्निश भाई पटेल( गुजराती किराना) परिवार के विशेष आग्रह पर संत श्री विवेक सागर जी महाराज ने पिपलिया आगमन की सहमति प्रदान की हैं। ओर पटेल परिवार के आग्रह पर ही संत श्री का आगमन पिपलिया मंडी हो रहा है।
अतः नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से उक्त धर्म आयोजन में 31 जुलाई को रात्रि 8 बजे पोरवाल धर्मशाला पिपलिया मंडी पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने के साथ ही संत श्री का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।