सेगांव। मन लाग्यो मेरो राम भजन में, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, है नाथ नारायण वासुदेवाय, गोविंद जय जय-गोपाल जय जय - राधा रमण हरि गोविंद जय जय,वृंदावन में श्री चरणन में हमको रहना, सेठों में साँवरो सेठ म्हारो सावरिया है सेठ म्हारी राधा जी सेठाणी है। सुमधुर भजनों की तर्ज पर रामायण की चौपाइयों का हुआ आयोजन।
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रीमद भागवत महापुराण कथा स्थल दशोरा नागर समाज धर्मशाला में नगर के श्री सिध्देश्वर रामायण मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन मंगलवार की रात्रि में किया गया।
मंडल के विजय चतुर्वेदी ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की धुन पर रामायण की चौपाइयों का वाचन कर रामायण पाठ किया गया। जिसमें कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।