नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चंबल कॉलोनी के सामने बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। लाइट के खंभे में एक कार अनियंत्रित होकर जा घुसी है। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी अनुसार नीमच-मनासा मार्ग पर चंबल कॉलोनी के सामने सुबह 6.30 बजे के करीब सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनासा की ओर से आ रही तेज रफ्तार आरजे 28 यूए 6027 क्रमांक की एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह चंबल कॉलोनी के सामने स्थित विद्युत पोल में जा घुसी है। जिसमें कर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही कार के साइट के शीशे भी टूट गए। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खंबे में घुसने के बाद कार के एयरबैग खुल गए हैं। वहीं कार राज पैलेस से संबंधित किसी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में एक परिवार सवार था बच्चे भी सवार होना बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे को लेकर सिटी पुलिस ने बताया है कि सड़क हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं आई है।