नीमच। श्री राष्ट्ीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने नीमच जिलाध्यक्ष पद पर एक वर्ष के लिए बावल निवासी गजेंद्र सिंह चौहान बबलू को नियुक्त किया है। आगमी दिनों में श्री चौहान अपनी कार्यकारिणी तैयार कर समाज हित में कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि गजेंन्द्र सिंह चौहान पिछले लंबे वक्त से जरूरतमंद लोगों की समाजसेवा के जरिए मदद करते आए हैं। साथ ही समाज के साथ अन्य समाज के लोगों के लिए भी चौहान हर वक्त मदद के लिये खड़े रहते हैं। इनकी इस सेवा को देखते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश ने इनका जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
जैसे ही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश के नीमच जिला अध्यक्ष बनने का ऐलान हुआ तो गजेंन्द्र सिंह चौहान के ईष्ट मित्रों व समाज जनों में खूशी की लहर छा गई और फोन और व्यक्तिगत लोगे उनके निवास व ऑफिस पर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं।