चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चल रही सफाई कर्मचारी भर्ती में 100 प्रतिशत वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने के लिए चल रहे सामूहिक अवकाश के समर्थन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला शाखा, नगर शाखा, संभागीय शाखा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शहर स्थित गोल प्याऊ चौराहे से काले कपड़े पहन कर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँचकर मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
समर्थन देने में संभागीय अध्यक्ष दिलीप बेनीवाल, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश लोठ, संभागीय महामंत्री घनश्याम लोठ, संघ के जिलाध्यक्ष जीवन कोदली, नगर अध्यक्ष संतोष टांक, जिला महामंत्री सागर लोठ, नगर महामंत्री मुकेश गावरी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गोरण, विजय चन्नाल, बाबुलाल कल्याणा, प्रहलाद बुरट, भेरूलाल कोदली, प्रभुलाल कंडारा, शंकर लोठ, रतन कोदली, ओमप्रकाश टांक, राहुल सिंगोलिया, गोपाल गेंगट, सुनिल बोर्डे, रमेश, राजकुमार कंडारा, शंकर फुवाल, राजेश लश्कर, राजेश नकवाल, माया देवी, सुनिता देवी, रतनी देवी, संतोष बाई, सीमा बेनीवाल, लाड़ बाई, लाली बाई, सीता देवी, भारती लोठ, सोसर बाई, हेमलता बाई, सुगन बाई, शकुन्तला बाई, लक्ष्मीबाई आदि उपस्थित रहे।