BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 3:47 pm
KHABAR : रामझर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को 29 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्रा, विशाल मेले में 5 अगस्त को होगा भण्डारे का आयोजन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। इस बार संयोग से श्रावण मास 5 सोमवार का है 10 दिनों से अंचल के सभी शिवालयों में शिव भक्तों का आस्था और श्रद्धा का सैलाब शिव भक्ति में डूबा हुआ है। चीताखेड़ा अंचल के शिवालयों में विगत 10 दिनों  से शिवालयों में बम बम भोले......,हर हर महादेव.....,जय शिव शंकर.......,जय श्री महाकाल........ जैसे कई जयकारों के साथ भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दुग्धाअभिषेक, जलाभिषेक कई धार्मिक कार्यक्रमों  के साथ घंटी- घड़ियाल,शंख की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान हो रहा है,इन दिनों पुरा अंचल शिवमय बना हुआ है।  
उपरोक्त जानकारी  रामझर महादेव मंदिर समिति सचिव एवं श्री महाकाल भक्त मंडल के वरिष्ठ तरुण सगरावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि  सावन माह के तीसरे सोमवार को चीताखेड़ा - जीरन के बीच झील में स्थित दलपतपुरा के पास 11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन रामझर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। यहां विगत कई वर्षों से सावन माह में शहर एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में कांवड़िए ढोल ढमाको एवं बैण्ड बाजों के साथ पैदल यात्रा कर भोलेनाथ की चोखट पर मत्था टेकने आते हैं। 
श्री महाकाल भक्त मंडल चीताखेड़ा द्वारा कल निकाली जाएगी  भव्य कांवड़ पैदल यात्रा
हर साल की तरह इस बार भी श्री महाकाल भक्त मंडल  चीताखेड़ा के तत्वावधान में आगामी दिवस 5 अगस्त 2024 को  सावन माह के तीसरे सोमवार को चौथे वर्ष भव्य कांवड़ पैदल यात्रा भव्य निकाली जाएगी।इस अवसर पर मेला समिति द्वारा रामझर महादेव मंदिर पर मेले के आयोजन की  तैयारियां  लगभग अंतिम चरण में चल रही है। इस बार क्षेत्र के  अलग-अलग 29 ग्रामों से कांवड़िए पैदल कांवड़ यात्रा लेकर  सुरम्य वादियों के बीच झील में विराजित 11वीं शताब्दी  के अतिप्राचीन रामझर महादेव मंदिर पर आएंगे। जिसकी तैयारियां बड़े ही जोर-शोर के साथ की जा रही है।जीरन, कुंचडौद, नयाखेड़ा, पीराना,बमोरी महादेव, चंदू, अरनिया बोराना ,चीताखेड़ा , घसुंडी जागीर ,भीमपुरा, अमावली जागीर ,भड़क सनावदा ,हरनावदा ,आसपूरा, आंबा,केरी ,देवियां ग्वाल, तालाब ग्वाल,मात्याखेड़ी, तालखेड़ा ,बांसखेड़ा ,अघोरिया ,दलपतपुरा,राबड़िया, कराडिया महाराज, हरवार,फोफलिया आदि गांव से कावड़ यात्री रामझर महादेव में कावड़ यात्रा लेकर सम्मिलित होंगे।  आगामी दिवस 5 अगस्त2024 तीसरे सावन सोमवार को भव्य मेले में आने वाले समस्त धर्मालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा है।रामझर महादेव मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE