रामपुरा। चचौर के पास ग्राम अर्निया ढाणी के नंदा पिता भागीरथ मीणा व अन्य लोग रोजमर्रा के अनुसार अपनी पशुओं को चराने के लिए नदी का नाला पार कर टापू पर जाते है।
मिली जानकारी के अनुसार आज भी वह अपने पशुओं को लेकर नदी के नाले को पार कर रहे थे तभी अचानक पीछे चल रहे नंदा पिता भागीरथ ने आवाज लगाई की मैं डूब रहा हूं मुझे कोई खींच रहा है आगे चल रहे लोग पीछे देखे तब तक मगरमच्छ द्वारा पानी के अंदर खींच लिया गया था। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मौके पर बलौदा चचौर चलने वाले गांव से स्टीम्बर बुलाया गया। इसके बाद लोहे के बलिया डालकर देखा गया काफी मशक्कत के बाद नंदा पिता भागीरथ बलिये में फंसा। उसके बाद उसे निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव रामपुरा सिविल हॉस्पिटल भेजा गया।
