नीमच। शहंशाह ए तरन्नुम कहे जाने वाले सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब को मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन नारायणी माता मंदिर शंभू व्यायाम शाला नीमच पर शाम 5.00 बजे से किया गया मुख्य अतिथि के रूप में बच्चन साहब उपस्थित रहे।
ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मोहम्मद रफी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार द्वारा दी गई। जानकारी अनुसार मोहम्मद रफी साहब को उनके द्वारा गए गीतों के माध्यम से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए सर्वप्रथम ग्रुप एडमिन द्वारा मोहम्मद रफी साहब के जीवन परिचय और संगीत के बारे में जानकारी दी। इसके साथ राजेंद्र शर्मा, ललित कनेरिया, राजेंद्र रोकड़े ,राजेश सेन, राजकुमार लालवानी ,विजय मसीह मेहमान कलाकार,जावद से बशीर पहलवान, डॉ गौरव और विजय चौहान द्वारा शानदार बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर मोहम्मद रफी साहब को याद किया सभी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई और कार्यक्रम के अंत में बच्चन साहब द्वारा उद्बोधन देकर रफी साहब को याद किया अंत में ग्रुप एडमिन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया