डूंगला। अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश एवं अफीम संगत समिति के संयुक्त तत्वाधान में डोडाचूरा नष्टीकरण के खिलाफ 2 अगस्त 2024 को अफीम किसान उदयपुर पहुंचकर जिला कलेक्टर उदयपुर एवं आबकारी आयुक्त उदयपुर को ज्ञापन देंगे। कार्यक्रम में उदयपुर जिले के वल्लभ नगर मावली भींडर कानोड़ सहित क्षेत्र के हजारों किसान भाग लेंगे। अध्यक्ष अफ़ीम किसान संघ राजस्थान दुर्गेश जोशी ने किसानों से उपस्थित रहने की अपील की है।