भौरासा। नेवरी फाटे पर स्थित श्री बाबा खाटू श्याम का मंदिर है यहां पर एकादशी के दिन दूर-दूर से 15 से 20 किलोमीटर दूर के लोग पैदल या अपने वाहान से आते हैं यहां बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं यहां भक्त अपनी मन्नत के नारियल भी बाधते हैं व मन्नत मांगते हैं यहां पर प्रत्येक दिन सैकड़ो नारियल बाधते हैं एवं मनोकामना पूर्ण होने पर नारियल छोड़ भी देते हैं भक्त कहते हैं कि बाबा श्याम हमारी सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं एवं रात्रि को खाटू श्याम की ज्योत जलाई जाती है व भजन संध्या का भी आयोजन रखा जाता है। जिसमें देवास इंदौर के अलग-अलग भजन गायक और गायिका भी आते हैं। एवं सुबह से शाम तक केले व चाय के प्रसाद का वितरण किया जाता है।