BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 3:45 pm
REPORT : नगर पालिका नीमच के सहायक राजस्व निरीक्षक ठाकुर गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची राष्ट्र की सेवा है, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासकीय सेवा में कर्मचारियों का कर्तव्य होता है कि शासन की योजनाओं की कार्यवाही कर सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राही को पहुंचाने का प्रयास करें। पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची राष्ट्र की सेवा है होती है। जनता की सेवा ही राज्य और देश की सेवा होती है। नगर पालिका कर्मचारियों अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा यह जो सम्मान किया गया है। यह सम्मान मेरा नहीं मेरी सेवाओं का सम्मान है। सम्मान के बाद व्यक्ति का समाज और राष्ट्र की सेवा के प्रति कर्तव्य दुगना हो जाता है। 

यह बात नगर पालिका नीमच के सहायक राजस्व निरीक्षक  ठाकुर गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कही।वे नगर पालिका परिषद नीमच के सभागार में शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर 4 बजे आयोजित सम्मान समारोह में अपने सम्मान के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा के मध्य सभी कर्मचारी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जो सहयोग समय-समय पर मुझे प्रदान किया गया वह मेरे लिए जीवन पर्यंत आदर्श प्रेरणा के रूप में स्मरण में रहेगा में शासकीय सेवा के  पद से जरूर निवृत्त हो रहा हूं लेकिन समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्व की तरह सक्रियता के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाव से  सेवा कार्य करता रहूंगा। नगर पालिका परिषद नीमच सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि कर्मचारी सेवानिवृत होने से नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है शासन स्तर पर नए कर्मचारियों की भर्ती की स्वीकृति की सूचना भी प्राप्त हुई है  जो सभी के लिए खुशी की बात है। सेवानिवृत्त श्री शक्तावत द्वारा नगर पालिका में आने वाले सभी नागरिकों को उनके कार्य में सदैव सहयोग किया गया। नपा में जब भी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो श्री शक्तावत से आग्रह है कि वे सहयोग करें। 
इस अवसर पर नगर पालिका अकाउंटेंट जमुनालाल पाटीदार ,धर्मेंद्र बुंदेला ,राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर ,कार्यालय अधीक्षक कन्हेया शर्मा, महावीर जैन, राजेश जाजू , अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह जायसवाल,साबिर मसूदी, चंद्रशेखर जैसवार, दूर्गेश भील,  परिषद के कर्मचारी अधिकारी स्टाफ पार्षद जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में अनेक लोग उपस्थित थे। 

नगर पालिका परिषद नीमच के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नपा सेवानिवृत्त   श्री शक्तावत को माल्यार्पण साफा पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें  खुली जीप रूपी रथ में विराजित कर बैंड बाजों के साथ भाट खेड़ा ग्राम उनके निवास तक पहुंच कर  जुलूस के रूप में विदाई दी गई। जहां सभी अतिथियों की अगवानी पुष्प माला से सम्मान  परिवार जनों की ओर से योगेश शक्तावत द्वारा किया गया। जुलूस नीमच नगर पालिका से शहर के प्रमुख मार्गाे से होता हुआ भाटखेड़ा स्थित उनके निवास पर पहुंचकर विर्सजित हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम भाटखेड़ा के सरपंच एवं ग्रामीण, 10 से अधिक चार पहिया वाहनों में अगवानी करने पहुंचे।कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश पप्पू मंगल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE