BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 3:55 pm
KHABAR : कबीर के है राम सुखद सत्संग 4 को कुकड़ेश्वर में, असंग देव जी महाराज के श्री मुख से प्रवाहित होगा, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अति विशिष्ट अतिथि होंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक पर्व हरियाली अमावस के पावन उपलक्ष में सामाजिक समरसता मंच एवं समस्त क्षेत्रवासी मानसा के तत्वाधान में कबीर के हैं राम सुखद सत्संग राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के श्री मुख से प्रवाहित होगा। 
सामाजिक समरसता मंच से संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची नीमच, अध्यक्ष विश्वास कोठारी कुकडेश्वर ने बताया कि कार्यक्रम का शंखनाद  4 अगस्त को सुबह 11बजे भजन से होगा। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक सत्संग प्रवाहित होगा। 
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत ,अति विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, अध्यक्षता मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, विशेष अतिथि अखिल भारतीय बलाई महासंघ इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर ,राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर नईदिल्ली,जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ,नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान नीमच, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ,मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर, जिला कलेक्टर दिनेश जैन ,जिला पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, मंदसौर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, सुवासरा पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, नगर परिषद कुकड़ेश्वर अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, कुकड़ेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन रावत मनासा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय, कुकड़ेश्वर बलाई समाज अध्यक्ष मदन मौर्य होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE