मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में नागदा परिवार द्वारा सात दिवसीय श्री शिव शक्ति शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 1 अगस्त गुरुवार से 7अगस्त बुधवार तक प्रतिदिन 12: 00 बजे से 3: 00 बजे तक पवित्र कथा के कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव पंडित ललित राज पुरोहित महागढ़ वाले के मुखारविंद से कथा का वाचन कर शिव महिमा के बारे में बताया जाएगा। जिसका सीधा लाइव प्रसारण नीमच भजन गायक यूट्यूब चौनल पर भी किया जाएगा, जिससे सभी श्रद्धालु घर बैठे इस कथा का आनंद ले सकेंगे। कथा आयोजक द्वारा सभी शिव भक्तों से आग्रह किया गया कि इस पवित्र अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कथा का श्रवण करे और पुण्य के भागी बनें।