सेगांव। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के शिव टेकड़ी सरकार के मंदिर में इन दिनों रोल,कैमेरा,एक्शन गूंज रहा है। अतिप्राचीन शिव मंदिर में समीपस्थ ग्राम घेगांव के गायक व लेखक रवि भालसे के साथ कैमरामैन गोकुल पाटीदार रिया वीडियो विजन द्वारा बाबा भोलेनाथ पर बहुत ही सुंदर गाने की शूटिंग की जा रही है जिसके बोल है। शंकर भोले है भंडारी,महिमा तेरी सबसे निराली गीत के माध्यम से नवयुवक बाबा का प्रचार प्रसार घर घर तक पहुँचाना चाहते है।