BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 10:42 am
KHABAR : राष्ट्रीय संत श्री असंग देव के श्री मुख से होगा सुखद सत्संग कबीर के है राम कार्यक्रम का आयोजन, महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत करेंगे शिरकत, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। सदगुरु कबीर मानव सेवा समिति,सामाजिक समरसता मंच जिला नीमच एवं महावीर क्लब कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव के श्री मुख से सत्संग ,,कबीर के है राम,, कार्यक्रम में कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में दिनांक 4 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे पटवा मांगलिक भवन कुकड़ेश्वर में शिरकत करेंगे। 
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक खींची पुर्व जिला पंचायत सदस्य नीमच एवं अध्यक्ष विश्वास कोठारी ने बताया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सदगुरु कबीर मानव सेवा समिति एवं सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में दिनांक 4 अगस्त रविवार 2024 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग में निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे पटवा मांगलिक भवन बस स्टैंड कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के श्री मुख से सुखद सत्संग कबीर के है राम का आयोजन होगा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत, मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर,मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल आटोलिया, नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ,मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी बंशीलाल गुर्जर, कुकड़ेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा , मनासा नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, रामपुरा नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार, कुकडेश्वर मंडल अध्यक्ष मदन रावत कार्यक्रम में अनेक जिला पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ो धर्म प्रेमी जनता विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। महावीर क्लब मित्र मंडल कुकड़ेश्वर के द्वारा आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारीयां की जा रही है। 

सामाजिक समरसता मंच जिला नीमच मंदसौर के द्वारा क्षेत्र की सभी समस्त धर्म प्रेमी जनता सफल की गई है कि दिनांक 4 अगस्त रविवार हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर ,,एक पेड़ मां के नाम अभियान,, के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें एवं कुकडेश्वर में आयोजित विशाल कबीर महोत्सव आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE