नीमच। शहर के नजदीक धनेरियाकला और सी केबिन के बीच रात 3.35 बजे कोटा मंदसौर ट्रेन से हुई दुर्घटना के चलते रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम सतीश कुमार यादव पिता छोटे लाल यादव उम्र 50 वर्ष है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार यादव रेलवे कर्मचारी है। वह अपने साथी राकेश नायक के साथ नाइट पेट्रोलिंग की ड्यूटी पर तैनात था, तभी हमेशा अप पर आने वाली ट्रेन कोटा मंदसौर अचानक डाउन पर आ गई। जिस वजह से दुर्घटना घटित हो गई। सतीश कुमार यादव की इलाज हेतु अस्पताल लाते समय मौत हो गई। उनके साथ ड्यूटी कर रहे राकेश नायक को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि सुब्ह 4.15 बजे इनकी छुट्टी हो जाती है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
