पिपलिया मंडी। पत्रकार हितार्थ एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा गुड भेली बड़ी से सांवलिया जी जाने वाली पैदल यात्रा का भव्य स्वागत कर स्वल्पहार करवाया गया। इस मौके पर पत्रकार हितार्थ एवं सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष जगदीश पंडित, सरक्षक मनोहर काबरा, कोषाध्यक्ष प्रकाश बंसल, सचिव जेपी तेलकार, नईदुनिया जिला ब्यूरो चीफ डाक्टर स्वप्निल ओझा, शंभू मेक, विजय गहलोत, रवि पोरवाल, समाजसेवी बल्लू भाई कुरेशी सहित वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरुण मुंदड़ा, आजाद सिंह पवार, रमेश झंवर, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, शिक्षाविद ओमप्रकाश गहलोत, नरेश जजबानी, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश निडर, किशोर उनियारा आदि उपस्थित थे।
वहीं टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष कचरमल राठौर, रामलाल राठौर, घीसालाल उनियारा, लालाराम माली सहित मंदिर समिति के कई पदाधिकारियों ने भी उक्त यात्रा का स्वागत किया।