नीमच। तस्नीम पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी और बोहरा समाज एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगा। दोपहर करीब 3 बजे मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी और बोहरा समाज के पदाधिकारी व सदस्य महू-नसीराबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां दो दिन पूर्व गांधी वाटिका क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और आरोपी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
