नीमच। भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति 06 अगस्त को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह दास बैरागी व जिलाध्यक्ष नीमच परसराम मीणा ने बताया कि 06 अगस्त मंगलवार को सभी अफीम किसान कलेक्टोरेट में एकत्रित होंगे। यहां सुबह 10 बजे बैठक का आयोजन होगा। उक्त बैठक में अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से 1997-98 से कटे पट्टों को बहाल करने, मार्फिन के प्रतिशत पर पुनः विचार करने, मार्फिन का सत्यापन किसानों के समक्ष करने, सभी काश्तकारों को एक समान पट्टे देने, 8/29 की धारा को समाप्त करने सहित अन्य प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा।
