सेगांव। देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी की पावन नगरी के अतिप्राचीन शिव टेकड़ी सरकार की श्रद्धा पैदल यात्रा का आयोजन हरिओम बाबा के सानिध्य में शुक्रवार को किया गया। यात्रा प्रभारी विजय यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में नगर में स्थित शिव टेकड़ी सरकार मंदिर से विशाल पद यात्रा का आयोजन होता आया है। यह यात्रा का 19 वाँ वर्ष है। ओर इसमे लगभग 200 श्रद्धालु उपस्थित है। यात्रा शुक्रवार को निकली तीन दिनों में 150 किलोमीटर की यात्रा तय कर सोमवार सुबह ओंकारेश्वर मंदिर पहुँच कर बाबा का जलाभिषेक करेगे व नगर सहित क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।