सेगांव। नगर में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण के पांचवे दिन की रात्रि में एक शाम बाबा खाटूश्यामजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ऐतिहासिक पर्यटन नगरी ऊन से पधारी टीम ने बाबा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भजनों पर झुमाया। बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार कर बाबा की ज्योत जलाकर बाबा की भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।