नीमच। बगीचे वाले बालाजी वीर शिरोमणि जाहरवीर गोगा देव चौहान मिलन समारोह के पावन उपलक्ष्य में आज 3अगस्त शनिवार शाम 6बजे महिला पुलिस थाने के समीप राजीव नगर स्थित बगीचे वाले बालाजी बालाजी मंदिर से भव्य छड़ी निशान यात्रा चल समारोह निकाला जाएगा पंडित विजेंद्र बैरागी ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदू हृदय सम्राट सुधाकर राव मराठा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
इस अवसर पर छड़ी निशान यात्रा में भाग लेने वाले खलीफा व भक्तों का शील्ड, भग्वा दुपट्टा ,श्री फल प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम विगत 3 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 12 छड़ियों की निशान यात्रा वाले उस्ताद सहभागिता निभाते हैं, 50 से अधिक भक्तों का सम्मान किया जाएगा। निशान यात्रा में बघाना ,ग्वालटोली, नीमच सिटी, मूलचंद मार्ग, नीमच कैंट सहित विभिन्न क्षेत्रों से अनेक भक्त बड़ी संख्या में सहभागी बनेंगे। रात्रि 8 बजे बगीचे वाले बालाजी मंदिर पर आरती और छड़ी निशान पुजन के साथ सवा क्वींटल हलवे का भोग लगाकर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विश्राम होगा।