BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : तस्नीम पर हुए जानलेवा हमले के विरोध के उतरा बोहरा समाज, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा राष्ट्रपति और एसपी के नाम ज्ञापन, उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में बोहरा समाज की युवती तस्नीम पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भारी वर्षा के बीच जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी और दाऊदी बोहरा समाज के महिला और पुरुषों ने लामबंद होकर एसपी कार्यालय पर राष्ट्रपति और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को दिए गए ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने और इलाज में नीमच प्रशासन द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। चश्मदीद गवाहों के बयान की भी मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि सरेआम आरोपी कुलदीप वर्मा द्वारा युवती के शरीर पर हत्या करने के उद्देश्य से जिस तरह से हमला किया गया, उससे जाहिर है कि उसे किसी व्यक्ति की हिमायत हासिल है। उसके साथ अन्य दो-तीन साथी और मौके पर थे जो घटना के बाद फरार हो गए। भारत में महिलाओं को लक्ष्मी, दुर्गा आदि कई देवियों के नाम से जाना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। सरकार भी बेटी और महिलाओं के सम्मान सुरक्षा अधिकारों के लिए प्रयासरत रहती है। ऐसे में इस तरह का करती होना सभी समाज के लिए चिंता का विषय है। 
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी और दाऊदी बोहरा समाज की प्रतिनिधियों की मांग थी कि जैसे अन्य अपराध के मामले में पुलिस को जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाते हैं। वहीं कार्रवाई इस मामले में भी होना चाहिए। प्रतिदिन मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अपेक्षा की है कि सरकार और पुलिस की कार्यवाही से यह संदेश जाना चाहिए की कानून सभी के लिए बराबर है।किसी के लिए भेदभाव नहीं किया जाता। यह भी कहा गया कि कुलदीप वर्मा जिस राजनैतिक दल से संबंधित है, उस पर पार्टी को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अंकित जायसवाल से भी मुलाकात कर कड़े कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन देते समय  जावेद दुर्रानी, गुलाम रसूल पठान, इलियास कुरैशी, सलीम खान,हुसामुद्दीन,मन्सूर हड्डीवाला,हुसैनी डेरकी, अली असगर राज टूर, खोजेमा लाइट वाला,जाहिद तेलवाला, अली असगर गौहर, जूज़र बाल्टी वाला, ताहिर बूटवाला,आरिफ, जोहर रंगवाला, शब्बीर हड्डी वाला, छोटे खान कुरेशी, अब्बास साकरिया,अनवर कुरैशी, शाकिर कुरैशी, मुस्तफा राणा, तस्नीम के माता-पिता और महिला पुरुष मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE