BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 6:21 pm
NEWS : जन जन के आराध्य ठाकुरजी का सहस्त्र धाराभिषेक करने के लिए कल्याणमय कावड़ यात्रा निकालने की तैयारियां 5 अगस्त को, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार यानि श्रावण शुक्ला प्रतिपदा को जन जन के आराध्य ठाकुरजी का सहस्त्र धाराभिषेक करने के लिए कल्याणमय कावड़ यात्रा निकालने की तैयारियां की जा रही हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर सवा 12 बजे आक्या त्रिवेणी संगम से यह कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें वेदपीठ से जुड़े वीर-वीरांगनाएं, शक्ति ग्रुप की बालिकाएं, कृष्णा शक्ति दल की माता बहने एवं कल्याण भक्तों द्वारा 108 सजी धजी कावड़ियां लेकर डीजे साउण्ड, ढोल नगाड़ो और बैण्ड की भजनानंदी स्वर लहरियों के साथ प्रस्थान कर ढाबेश्वर महादेव, जावद दरवाजा, द्वारिकाधीश मंदिर, सब्जी मण्डी, मोती बाजार, पंचोली चौराहा, सावंतसिंह चौराहा सहित नगर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए कमधज नगर स्थित कल्लाजी मंदिर पहुंचेंगे। जहां कावड़ियों में लाए गए पवित्र जल से ठाकुरजी का वैदि विधान के साथ सहस्त्रधाराभिषेक किया जाएगा। प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली इस कावड़ यात्रा का पूरे मार्ग में नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पूरे मार्ग में कावड़िएं व नगरवासी ठाकुरजी के जयकारे लगाते हुए वेदपीठ पहुंचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE