मोरवन। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर जावद से 7 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत की श्रंखला के बीच धार्मिक स्थल बछवाडिया महादेव (बावल) में खूबसूरत वॉटरफॉल है प्राकृतिक सुन्दरता से भरपुर झरना चारों तरफ से जंगलों में गिरा हुआ है, जिसके नजारे अपनी आंखों में उतारने को लोग यहां खिंचे चले आ रहे हैं। प्रकृति के इस नायाब झरने को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। लगभग 65 फिट ऊपर से घिरता यह प्राकृतिक झरना देखते ही बनता है। साथ ही इस खूबसूरत नजारे को देख लोग अपने आप को आनंदित महसूस कर रहे हैं।