बरलाई। समीपस्थ ग्राम देवरान में पांगावत (पाटीदार) परिवार के सौजन्य में स्वर्गीय बद्रीलाल पाटीदार एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय नन्दू बाई पाटीदार की स्मृति में उनके सुपुत्र निर्मल पाटीदार ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्र के समाज सेवक मंगेश संघाई व विशेष अतिथि चन्द्र शेखर पालीवाल, पूर्व सरपंच श्रीनिवासन डबकरा एवं पत्रकार एवं समाज सेवक ईश्वर लाल पाटीदार रहे। मनासा के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. एसके पाटीदार व उनकी टीम द्वारा 150 मरीजों की ब्लड प्रेशर, मलेरिया, डायबिटीज, डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।