दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में शुक्रवार शाम को राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती के अवसर पर गहोई समाज के द्वारा विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह में गहोई समाज की महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चल समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, दतिया विधायक राजेन्द्र भारती, अवधेश नायक,सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जगह -जगह चल समारोह का भव्य स्वागत हुआ। चल समारोह शाम गहोई वाटिका से प्रारंभ होकर राजगढ़ चौराहा तिगैलिया टाउन हॉल पटवा तिराहे से किला चौक बिहारी जी मार्ग होता हुआ गहोई वाटिका पर संपन्न हुआ। इस दौरान गहोई समाज के महिलाएं और पुरुष, युवा बच्चे शामिल हुए।