चित्तौड़गढ़। सक्षम सेवा संस्थान द्वारा संचालित माय स्कूल में ग्रीन डे के रूप में हरियाली अमावस्या मनाई गई। जिसमे नन्हे नन्हे बच्चे हरे रंग की ड्रेस में नज़र आये। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि द्वारा बच्चो के साथ सार्वजनिक जगह पर पौधा रोपण किया गया साथ ही उसके महत्व को भी समझाया गया। विद्यालय के हर एक बच्चें एवं अध्यापिकाओं ने एक एक पौधा लगाया और स्वयं द्वारा लगाए पौधे की देख रेख की शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी रखी गयी जिसमे बच्चो ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और अपनी रुचि दिखाई। संस्था के सचिव योगेश कनोजिया ने नगर वासियो को हरियाली अमावस्या की बधाई देते हुए सभी से अपने घर के बाहर एक एक पौधा लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में सक्षम सेवा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।