भोपाल। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, पद्मावती संभाग की पार्श्व नाथ शाखा अशोका गार्डन में शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मणि जैन को सर्व सहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सैनिटरी पेड व मेडिकल किट का वितरण किया गया।
महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष कुमुदनी व प्रांतीय सचिव डॉ. सविता जैन द्वारा अध्यक्ष मणि जैन, सचिव उपासना जैन, सह सचिव ज्योति जैन, कोषाध्यक्ष सीमा जैन, सह कोषाध्यक्ष सुनीता जैन को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में जनसंपर्क अधिकारी सुषमा जैन, प्रांतीय चेयर पर्सन कल्पना जैन शामिल हुई। समारोह का आयोजन श्रद्धा जैन द्वारा किया गया एवं आभार वंदना जैन ने किया ।