सेगांव। विकासखंड के ग्राम पंचायत गंधावड में शनिवार सुबह बोल बम के जयकार लगाते हुए सीताराम मित्र मंडल के 20 सदस्य कावड़ियों के रूप में ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर दर्शन को निकले। मंडल के विकाश पाटीदार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नगर सहित समूचे क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना लिए प्रतिवर्ष निकल जाती है। यात्रा का यह चौथा वर्ष है। सोमवार को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन कामना करेंगे।