नीमच। जिले के शहर अध्यक्ष विक्की पिता बाबूलाल पथरोड़ निवासी नीमच को मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ का नीमच शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार पारचे एवं प्रदेशाध्यक्ष जटाशंकर कलोशिया एवं सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष की अनुशंसा पर विक्की पिता बाबूलाल पथरोड़ को नीमच नगर निकाय मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ नीमच शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया है और उन्हें आदेशित किया है कि 7 दिवस में अपनी कार्यकारणी का गठन कर जिला प्रदेश को अवगत कराए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 7 दिवस में कार्यकारणी घोषित नहीं की गई तो आपकी नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।