BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 5:01 pm
KHABAR : वर्षा और हरियाली से निखरा रामझर महादेव धाम का सौंदर्य, अगस्त माह की इस तारीख को लगेगा मेला, होगा भव्य भंडारे का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम और थाना प्रभारी ने लिया जायजा, भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा-जीरन मार्ग पर झील में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से ढंकी पहाड़ियों की गोद में विराजमान अतिप्राचीन भगवान रामझर महादेव के धाम इन दिनों श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहा है। 

रामझर महादेव मंदिर पर श्रावण मास पर्व 22 जुलाई से शुरू हुआ 19 अगस्त तक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार श्रावण मास के तीसरे सावन सोमवार 5 अगस्त को रामझर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है और  मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। अनुमान है कि मेले में 10 से 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। रामझर महादेव समिति एवं महाकाल भक्त मंडल चीताखेड़ा के पदाधिकारियों एवं पुजारी विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया है कि पूरे सावन माह शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक,दूग्धाभिषेक और पूजा अर्चना श्रद्धालुजन करते हैं। रामझर महादेव धाम पर कल 4 अगस्त रविवार को हरियाली अमावस्या और 5 अगस्त सोमवार को लगेगा आस्था का मेला।  

अब मोहरमीकरण से रास्ता बना सुगम-
वर्षों से रामझर महादेव धाम की एक किलोमीटर कच्चे पथरिली उबड़-खाबड़ मार्ग से होकर तथा पहाड़ी मार्ग पर जोखिम भरा कच्चा मार्ग था मंदिर समिति द्वारा इस मार्ग को सुगम बना दिया गया है। 

ये भी जाने- 
5 अगस्त को तीसरे सावन सोमवार को 29 ग्रामों से कांवड़ यात्राएं बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ यहां पहुंचेंगे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक पाठ पूजा अर्चना करेंगे। गर्भग्रह श्रंगार एवं विशेष महाआरती तथा यहां बाबा की चोखट पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद के रूप में भंडारा किया जाएगा। 

एसडीएम और पुलिस थाना प्रभारी ने रामझर महादेव मंदिर पर लिया जायजा-
कल 4 अगस्त हरियाली अमावस्या और 5 अगस्त को कांवड़ यात्रा मेले के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं के दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गत दिवस को अनुविभागीय अधिकारी जमना भीड़े और पुलिस थाना जीरन पुलिस ने जायजा लिया और मंदिर समिति को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए तथा कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन की मोजुदगी में बैठक में रुपरेखा बनाई गई।

कल होंगे दुकानदारों को दुकान हेतु प्लाट वितरण-
रामझर महादेव धाम पर 5 अगस्त को सावन माह के तीसरे सोमवार को लगने वाले मेले में दुकानें के लिए दुकानदारों को मंदिर समिति द्वारा  कल 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे से प्लाट (भुखण्ड) निःशुल्क वितरण किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE