नीमच। श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में आचार्य जिन सुंदर सुरीश्वर जी महाराज साहब के सानिध्य में पन्यास तत्व रुचि गणि महाराज साहब का सानिध्य मिलेगा और रविवार सुबह 9 बजे मिडिल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन में मालवा देशों द्वारक आगम विचारक पूज्यपाद आचार्य देव श्री सागरानंद सुरीश्वर जी के 150 वीं जन्म तिथि निमित भव्य गुणानुवाद सभा आयोजित की जाएगी। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में एक आयमबिल एवं एक सामायिक सागरानंद सुरीश्वर जी मसा महाराज साहब के नाम तपस्या आयोजन भी आयोजित किया जाएगा।