पिपलियामंडी। कबीर किड्स प्ले स्कूल में हरियाली महोत्सव के अवसर पर ग्रीन डे मनाया गया। श्रावण कृष्ण अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है ।यह त्यौहार सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशियों का जश्न है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिपलिया कबीर किड्स प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने हरियाली अमावस्या को ग्रीन डे के रूप में मनाया ।सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक पहनकर विद्यालय आए ।कार्यक्रम के आरंभ में प्रकृति की छटा में मां सरस्वती का पूजन किया गया । तत्पश्चात शिक्षको ने विभिन्न प्रकार की सामग्रियों ,फलों व सब्जियों के माध्यम से बच्चों को हरे रंग के महत्व के बारे में समझाया। विद्यालय में कई क्रियात्मक गतिविधियां भी हुई जिसके अंतर्गत किसी बच्चे ने सब्जी वाले का रोल प्ले किया तो किसी ने एक पेड़ की भूमिका निभाई।
विद्यालय की हेडमिसटेस प्रीति कपूर ने बच्चों को हरियाली अमावस्या का महत्व समझाया, एवं बताया कि हरी सब्जियां और फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं इसलिए हम सभी को प्रतिदिन इनका सेवन करना चाहिए। साथ ही बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व होता है इसी को ध्यान में रखते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। साथ ही कविता पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ ,धरती को सुंदर बनाओ के माध्यम से पेड़ लगाने का संदेश दिया। समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा व संचालन शिक्षिका उमा रामचंदानी ने किया।