BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 11:01 am
NEWS : हरियाली अमावस्या पर सांवलिया जी पधारने वाले दर्शनार्थियों से मंदिर मंडल की अपील, प्रवेश मार्ग यथावत, विभिन्न मार्गों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रहेगी ये व्यवस्था, पढ़े रेख खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आज 04 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ पधारने वाले श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों के लिए दर्शन प्रवेश मार्ग यथावत् रखा गया है एवं दर्शन प्रवेश मार्ग में कोई परिवर्तन नही किया गया है।

श्रद्धालु दर्शनार्थियों की आवागमन सुविधा व मन्दिर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग वाहन पार्किंग निर्धारित रखी गई है जिसमें भादसोडा चौराहा फोर लेन से आने वाले वाहनों के लिए रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास पार्किंग, बानसेन व भदेसर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुरेठा बाईपास पेट्रोल पम्प के पास पार्किंग, निम्बाहेडा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गौशाला रोड के पास व गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने एवं आवरी माताजी मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने स्थित पार्किंग निर्धारित रखी गई है।

केवल निर्धारित गेट/मार्ग से ही प्रवेश दिया जाएगा एवं अन्य सभी गेट बन्द रहेंगें। दर्शनार्थियों से अपील है कि अपने साथ कीमती सामान, कैमरा, बैग आदि नही लावे व जेबतराशी व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए स्वयं विशेष ध्यान रखें एवं मन्दिर व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE