सरवानियां महाराज। भारत सरकार द्वारा संचालित डाक विभाग में दुर्घटना बीमा किया जा रहे है जिसमे दुर्घटना मृत्यु से लेकर दुर्घटना में घायल होने पर इलाज तक का कवर मिल रहा है। 300 रुपए से 900 तक 5 लाख से 15 लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा हो रहा है जिसमें लोग बीमा करवा कर लाभ भी उठा रहे है पडदा निवासी सुनील बैरागी ने सरवानिया पोस्ट ऑफिस में एक 499 रुपए का दुर्घटना बीमा करवाया था बीमा करवाने के कुछ दिन बाद एक मोटरसाइकिल की दुर्घटना में हाथ फेक्चर हो गया था श्री बैरागी को 31000 रुपए क्लेम के रूप में मिले। सुनील बैरागी ने बताया कि मेने सरवानिया पोस्ट ऑफिस में 499 की एक्सीडेंटल पालिसी करवाई थी मेरा कुछ समय पहले एक दुर्घटना में मेरा हाथ फेक्चर हो गया था फिर मेंने क्लेम के लिए सभी दस्तावेज के साथ आईपीपीबी की ब्रांच नीमच में आवेदन दिया आज मुझे बीमा क्लेम के रूप में 31000 रुपए मिले में भारतीय डाक विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।