BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 11:40 am
KHABAR : नीमच में धूमधाम के साथ निकला जाहरवीर गोगा देव का भव्य छड़ी निशान चल समारोह, भक्तों का हुआ सम्मान, दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बगीचे वाले बालाजी वीर शिरोमणि जाहरवीर गोगा देव मिलन समारोह शनिवार रात मनाया गया। इस पावन उपलक्ष्य पर महिला पुलिस थाने के पास राजीव नगर स्थित बगीचे वाले बालाजी मंदिर से भव्य छड़ी निशान यात्रा चल समारोह निकाला गया। छड़ी निशान यात्रा में भाग लेने वाले खलीफा व भक्तों का शील्ड, भगवा दुपट्टा, श्री फल प्रदान कर सम्मान किया गया। निशान यात्रा बघाना, ग्वालटोली, नीमच सिटी, मूलचंद मार्ग, नीमच कैंट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। यात्रा का समापन रात को बगीचे वाले बालाजी मंदिर पर आरती और छड़ी निशान पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर सवा क्विंटल हलवे का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम विगत 3 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 12 छड़ियों की निशान यात्रा वाले उस्ताद सहभागिता निभाते हैं। 50 से अधिक भक्तों का सम्मान किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE